।
– सीता माता कंपनी और छत्रपति वीर शिवाजी टोली रही सर्वश्रेष्ठ
उझानी बदांयू 25 फरवरी।
उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेमू में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया, आकर्षक गेट, पर मनमोहक रंगोली और प्रेरणादायी झांकियां तैयार कीं। बच्चों ने बिना बर्तनों के भोजन बनाकर खिलाया।
मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक संतोष कुमार उपाध्याय ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि बच्चे हर चुनौती का सामना करना सीखें। धैर्य रखें, अपने कार्य को ईमानदारी से करें।
स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग राष्ट्र निर्माण की पाठशाला है। जहां बच्चे अनुशासन, संघर्ष और सेवा की भावना सीखते हैं। यही युवा भविष्य में देश के प्रहरी और श्रेष्ठ नागरिक बनेंगे।
गाइड वर्ग में सीता माता कंपनी प्रथम, राधा द्वितीय और सावित्री बाई फुले कंपनी तृतीय स्थान पर रही। जबकि स्काउट वर्ग में छत्रपति वीर शिवाजी टोली प्रथम, सम्राट अशोक टोली द्वितीय और चंद्र शेखर आजाद टोली तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता टोलियों को सम्मानित कर किया गया।
प्रधानाचार्य संतोष कुमार उपाध्याय ने परिणामों की घोषणा की। शिक्षिका रेखा रानी और शिक्षक बिजेंद्र सिंह ने निर्णायक रहीं। इस मौके पर शिक्षक मनीष कुमार, मोहम्मद जावेद सिद्दीकी, दुर्गा रानी मौजूद रहीं।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

