5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी स्टेशन रोड पर सर्राफ की दुकान काटने का प्रयास,मय औजार एक पकडा गया

उझानी स्टेशन रोड पर सर्राफ की दुकान काटने का प्रयास,मय औजार एक पकडा गया।

उझानी बदांयू 25 फरवरी।

उझानी कोतवाली से पचास कदम की दूरी पर बीती रात 12 बजे के आस-पास नमन ज्वेलर्स की दुकान में कुछ बदमाशों ने चेनल के कुंडे काटकर चोरी का प्रयास किया। पड़ोसी खटर-पटर की आवाज सुनकर जाग गया व सूझबूझ का परिचय देते हुए एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस पकड़े गये युवक से पूछताछ कर रही है।


जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड पर राकेश जिंदल की नमन ज्वेलर्स नाम से सर्राफा की दुकान है। बीती रात 12 बजे के आस-पास चेनल का कुंडा काटकर चोर सीढ़ियों के रास्ते ऊपर चढ़े खटर-पटर की आवाज सुनकर पड़ोसी राजू गुप्ता जाग गये व राकेश जिंदल को फोन कर दिया। अपने को घिरता देख चोर भागने लगे जिसमें से बदायूं निवासी एक युवक को पकड़कर पुलिस अपने साथ कोतवाली ले गई। बताते हैं उसके पास,कटर सब्बल,सरिया आदि सामान भी मिला है। पुलिस पकड़े गये युवक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस