5:49 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उसावां: पट्टा दिलवाने का झांसा देकर कराया फर्जी बैनामा, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकयत

दातागंज/उसावां:नगर पंचायत उसावां में एक महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पट्टा दिलाने का लालच देकर महिला की लाखों रुपये की निजी जमीन अपने नाम करा ली। यह घटना दातागंज तहसील क्षेत्र की है।23 फरवरी सोमवार को पीड़ित महिला मुन्नी ने बताया कि आरोपी ने उसे पट्टा दिलाने का झांसा दिया।आरोपी है उसे दातागंज तहसील ले गया, जहां पट्टा नाम कराने के बहाने उसके अंगूठे लगवाए और फोटो खिंचवाए। बाद में महिला को पता चला कि उसकी निजी जमीन का बैनामा।आरोपी के नाम कर दिया गया है। पीड़ित के अशिक्षित होने का फायदा उठाकर यह धोखाधड़ी की गई।आरोपी ने पट्टे के नाम पर पीड़ित महिला से 17 हजार रुपये भी लिए। बैनामा दस्तावेज में जमीन की कीमत लगभग 3 लाख रुपये दर्शाई गई है, जबकि वर्तमान में इस जमीन की बाजार कीमत कई लाखों रुपये बताई जा रही है। यह जमीन काले रोड के पास स्थित है, जिससे इसकी कीमत काफी अधिक है।आरोप है कि फर्जी तरीके से बैनामा कराने वाला व्यक्ति पप्पू पुत्र रामदास है, जो रनसिंह नगला ब्लॉक उसावां का निवासी है। यह मामला दातागंज तहसील के अंतर्गत आता है।पीड़ित ने इस संबंध में थाना उसावां में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और राजस्व विभाग को भी सूचित किया है।
रिपोर्ट अमित वर्मा

विज्ञापन एक्सप्रेस