5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- खेत जोतते वक्त रोटावेटर में फंसे किसान की दर्दनाक मौत

उझानी- खेत जोतते वक्त रोटावेटर में फंसे किसान की दर्दनाक मौत

उझानी बदांयू 24 फरवरी।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रौली में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खेत जोतते वक्त एक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार गांव रौली के किसान नेकसू 48 पुत्र फतेह सिंह आज सुबह अपने खेत की ट्रेक्टर से जुताई करवा रहे थे। ट्रैक्टर से नेकसू उतरे ही थे कि रोटावेटर की चपैट में आ गये जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। वही नेकसू की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस