4:15 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा परिणाम देख खिले बच्चों के चेहरे।

उझानी बदांयू
23 फरवरी ।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी ने (सी बीएसई बोर्ड) की कक्षा 9 व कक्षा 11 की सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा का परीक्षा फल घोषित किया। विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ़ देखी जा सकती थी। हर कोई अपना वार्षिक रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों को दिखाकर खुश होता नज़र आया।

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन विमल कृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल, निदेशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल रहे। उनके द्वारा कक्षा 9 व कक्षा 11 के अनुभाग, ए0, बी0, सी0, डी0, ई0, एफ0 के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोग्रेस कार्ड, एप्रिसिएशन अवार्ड फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस व सर्टिफिकेट ऑफ़ एप्रिसिएशन देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा 9 व 11 के मेधावी विद्यार्थियों के अनुभागवार नाम व स्थिति पोजीशन इस प्रकार रही।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट ने अपने संबोधन में सत्र 2025-26 सत्र के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक शिक्षा ही विद्यार्थियों की आधारशिला है। सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय की नवीन योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। अंत में उन्होंने गर्मजोशी के साथ मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी।

विद्यालय के निदेशक नीलांशु अग्रवाल ने असाधारण शैक्षिक उपलब्धि के लिए मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके प्रयासों की सराहना की। अभिभावकों के सहयोग की भी प्रशंसा की। आपने कहा कि आगामी वर्ष आपकी बोर्ड परीक्षा का होगा, उसके लिए हमें आज से ही अपने प्रयासों में तेजी लानी है। उन्होंने कहा कि अध्यापक द्वारा कक्षा में पढ़ाए गए विषयों की घर पर पुनरावृत्ति आवश्यक है। अंत में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर श्रीमती रचना यादव, मनोज सक्सेना, श्रीमती अर्चना पांडेय का योगदान रहा। आज के कार्यक्रम का संचालन प्रांजल शर्मा ने किया।

आज के मेधावियों की सूची।

वर्ग प्रथम द्वितीय ,तृतीय ।

IX A भव्य थरेजा अनन्या,आदित्य राठौर।
IX B राधिका माहेश्वरी केशव गोयल अक्षिता माहेश्वरी।
IX C से शौर्य शर्मा ,अमित भारद्वाज , पलक्ष वार्ष्णेय।
IX D से दिव्या वर्मा , सिद्धार्थ शाक्य ,उन्नति सिंह।
IX E से अथर्व मिश्रा , अंशिका , कार्तिक ।
IX F से अनुष्का शर्मा, पलक शर्मा , अभय प्रकाश।——-

वर्ग प्रथम द्वितीय,तृतीय प्रगतिशील
XI A नव्या गोयल , रिजू माहेश्वरी, श्रेष्ठ अग्रवाल,अर्जुन धीर सक्सेना।
XI B से आर्यन खान , वंशिका साहू , जलज यादव ,आयुष सोलंकी‌

क्लास XI C से दिलीप कुमार, वंशिका माहेश्वरी, शिवंशी माहेश्वरी, आदित्य माहेश्वरी।

XI D से दिशा गुप्ता, सिया शर्मा , अब्दुल मुईज़ ।
XI E से उमंग वार्ष्णेय, शेख हादिया, केशव गर्ग ,लक्ष्य बब्बर।

XI F से वैष्णवी, आकृति माहेश्वरी, शिवम उपाध्याय, एवं श्रेया साहू , उत्कर्ष गुप्ता आदि।

विज्ञापन एक्सप्रेस