।
उझानी बदांयू 22 फरवरी।
बदायूं में दो बसों की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसा रविवार तड़के बरेली मथुरा हाईवे पर उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरोलिया के पास हुआ, जब रोडवेज बस और बारात लेकर जा रही प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गईं। घायलों को जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है ।
मृतकों की पहचान योगेश 35 निवासी कासगंज,सोनू 21 निवासी कासगंज व किशन 14 कछला के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये है और मामले की जांच शुरू कर दी है।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

