2:39 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मिठाई बाँटकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने अनुदेशकों का 17000 रु मानदेय व कैशलेस इलाज का कल विधान सभा में घोषणा की कि अनुदेशकों को 1 अप्रैल से 17000 रु मानदेय दिया जायेगा तथा इसकी व्यवस्था तत्काल लागू करने का भी मौखिक आदेश जारी किया।मुख्यमंत्री की घोषणा से अनुदेशकों में पुनः ख़ुशी की लहर जाग उठी और आपस में मिठाई बाँटकर मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
कार्यवाहक जिला अध्यक्ष विपिन पटेल ने कहा कि अब हमें सम्मानजनक मानदेय मिलेगा जिससे हमारी आर्थिक स्थिति सही होगी और समाज में पहचान बढ़ेगी।समस्त अनुदेशक अब स्कूलों में बच्चों को और भी बेहतर शिक्षा देने का कार्य करेंगे।इस मौके पर दुष्यंत राठौर,वीरेश पटेल, मयंक राठौर, केशव पटेल, राहुल शर्मा, गौरव उपाघ्याय, सौरभ भारद्वाज ,संध्या राठौर व निशा सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस