यूजीसी विरोधियों ने जनता दल (समाजवादी) पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाअध्यक्ष पर किया जानलेवा हमला,,
बदायूं उसहैत थानान्तर्गत ग्राम भोज नगला निवासी जनता दल समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बनवारी यादव यूजी सी रेगूलेशन एक्ट के समर्थन मे बहुजन समाज मे चौपाल चर्चा और जन जागरुकता फैला रहे है,, इसी को आधार मानकर भोजपुर ग्राम के ही अजीत कुमार आदि यूजीसी रेगूलेशन एक्ट विरोधियो ने जनता दल समाजवादी जिलाध्यक्ष पर लाठी डण्डो लोहे की राड से जान लेवा हमला कर दिया जिससे जिलाध्यक्ष बनवारी यादव का सिर फट गया और गम्भीर चोट आई है,,
बनवारी यादव की ओर से संबन्धित थाना पुलिस को तहरीर दे दी है पुलिस ने मेडीकल परीक्षण की अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है,,
उक्त घटना को लेकर जनता दल समाजवादियो और यूजीसी समर्थक और मंडल समर्थको मे भारी रोष है,, सभी जनता दल मंडल समर्थको ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की कार्यवाही कर दोषी हमलावरो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है,,
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

