5:58 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी रामकथा सुनने ना आऐ तो वह रामभक्त नहीं – निर्मल शास्त्री कथावाचक

उझानी रामकथा सुनने ना आऐ तो वह रामभक्त नहीं – निर्मल शास्त्री कथावाचक।

कथावाचक ने नगर के दर्जनों लोगों पर सनातनी ना होने का भी लगा दिया गलत आरोप।

बदांयू 21 फरवरी।

नगर में चल रही 11 दिवसीय श्री राम कथा सुनने , सहयोग ना करने पर बीते दिवस समापन समारोह में विधायक सहित नगर के दर्जनों लोगों पर कथावाचक निर्मल शास्त्री द्वारा रामभक्त ना होने का खुले मंच से आरोप लगाना लोगों के गले नहीं उतर रहा। लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी कि हो सकता है, सहयोग ना करना रामकथा सुनने ना आना भी लोगों की मज़बूरी रही हो।

नगर के एमजीपी ग्राउंड पर अखिल भारतीय श्री राम नाम जागरण मंच द्वारा चल रही रामकथा के समापन समारोह में कथावाचक रमेश भाई शुक्ल को सुनने हजारों लोगों की भीड़ जुटी, अयोध्या के निर्मल शास्त्री ने मंच से विधायक सहित नगर की चेयरपर्सन उनके पति पूर्व मंत्री सहित दर्जनों गणमान्य लोगों के तन-मन-धन से सहयोग ना करने पर नाराज़गी जताई कहा कि सहयोग ना किया कम-से-कम रामकथा सुनने तो आना चाहिए।

निर्मल शास्त्री द्वारा कही गई यह बात वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई लोगों की इस पर तीखी प्रतिक्रिया आ रही है लोगों का कहना है कि कथावाचक द्वारा कही बातें सही नहीं,इस समय शादी का सीजन चल रहा है नाम लिऐ एक व्यक्ति के घर शादी थी, वही बताते हैं कुछ की तबियत खराब थी। किसी के परिवार में परिजन के निधन के कारण आने जाने की मज़बूरी थी। महाराज जी द्वारा कहे शब्द शायद धन ना मिलने की खीझ तो नहीं ऐसा भी सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है। ऐसे में यह बात कहना सही नहीं कि रामकथा में आने वाले रामभक्त नहीं।

सुशील धींगडा की कलम से

विज्ञापन एक्सप्रेस