6:52 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

नन्हे कदम,बड़े हौसले -एस्सेल स्पोर्ट्स वीक में दिखी बच्चों की चमक

नन्हे कदम,बड़े हौसले -एस्सेल स्पोर्ट्स वीक में दिखी बच्चों की चमक

– खेल,कला और लेखन का संगम – एस्सेल में 200 प्रतियोगी विद्यार्थियों ने रचा उत्सव

उझानी । आज शुक्रवार को “एस्सेल कल्चरल एंड स्पोर्ट्स वीक 2026” के अंतर्गत विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और खेल भावना से भरपूर पाँचवें दिन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लेमन रेस, सैक रेस, फ्रॉग रेस, हिंदी व अंग्रेज़ी कैलीग्राफी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्लेग्रुप से लेकर कक्षा 8 तक के लगभग 200 विद्यार्थियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।
इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक विकास के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करना रहा। नन्हे बच्चों से लेकर जूनियर कक्षाओं के स्टूडेंट्स तक सभी ने अपनी प्रतिभा, फुर्ती और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कक्षा प्लेग्रुप से एल.के.जी. तक के विद्यार्थियों ने लेमन रेस में अपने संतुलन और एकाग्रता का परिचय दिया, वहीं कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने हिंदी व अंग्रेज़ी कैलीग्राफी में अपनी सुंदर लेखन कला से सबका मन मोह लिया। “फास्टेस्ट कैलकुलेशन फर्स्ट” टेबल कंपटीशन में रणनीति और धैर्य की झलक दिखी, जबकि स्लो साइकिल रेस और दौड़ प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों की फिटनेस, संतुलन और खेल कौशल को प्रभावशाली ढंग से सामने रखा। Lemon रेस प्रतियोगिता में विजेता छात्र- छात्रा वर्ग में प्रथम उज्ज्वल व अथर्व, द्वितीय सान्वी सैनी व अवन्तिका एवं तृतीय महेब व
माल्या ने स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुधांशु गुप्ता ने विद्यार्थियों को फास्टर और स्मार्टर स्किल्स पर ध्यान देने, अपनी कमजोरियों को पहचान कर उन्हें दूर करने तथा निरंतर अभ्यास के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य गढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।
इस सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य विमल सिंह, समस्त शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा,जिनके समन्वय और मेहनत से यह दिन खेल, सीख और प्रेरणा का सुंदर संगम बन सका। पूरे परिसर में विद्यार्थियों की मुस्कान, तालियों की गूंज और जीत की खुशी ने यह सिद्ध कर दिया कि एस्सेल परिवार न केवल शिक्षा, बल्कि संस्कार, खेल और रचनात्मकता के क्षेत्र में भी निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस