इस खास मौके पर नगर पंचायत प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं समर्थकों ने दोनों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि अध्यक्ष के रूप में ज्योति रानी द्वारा किए जा रहे विकास कार्य सराहनीय हैं, वहीं अरविंद रावत का सहयोग भी सदैव सराहना योग्य रहा है।
नगर के लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दोनों का वैवाहिक जीवन प्रेम, विश्वास और खुशियों से भरा रहे तथा वे इसी तरह समाज सेवा में निरंतर आगे बढ़ते रहें।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

