1:48 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

एस्सेल कल्चरल एंड स्पोर्ट्स वीक 2026, “डर के आगे जीत है” के संदेश के साथ चतुर्थ दिन खेल भावना का शानदार प्रदर्शन

एस्सेल कल्चरल एंड स्पोर्ट्स वीक 2026
“डर के आगे जीत है” के संदेश के साथ चतुर्थ दिन खेल भावना का शानदार प्रदर्शन

उझानी । एस्सेल कल्चरल एंड स्पोर्ट्स वीक 2026 के अंतर्गत चौथे दिन विद्यालय परिसर में थ्री लेग रेस, 50 मीटर, 100 मीटर रेस तथा रोप वॉक प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में *लगभग 50 विद्यार्थियों* ने पूरे जोश, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ भाग लिया।
इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के “शारीरिक विकास” “आत्मविश्वास निर्माण” तथा “स्वस्थ प्रतिस्पर्धा” की भावना को प्रोत्साहित करना है। यूकेजी से लेकर प्राइमरी एवं जूनियर वर्ग तक के विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया कि जब हौसले बुलंद हों, तो हर चुनौती को जीत में बदला जा सकता है।यह दिन केवल पदक जीतने का नहीं, बल्कि *डर पर जीत हासिल करने, खुद को बेहतर बनाने और आगे बढ़ने का दिन* बना। सच ही कहा गया है—“डर के आगे जीत है।” थ्री लेग रेस प्रतियोगिता में
प्रथम धनिष्ठा एवं सत्यम, द्वितीय प्रिया एवं तन्वय व तृतीय नंदनी एवं अक्षित चौहान ने स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को उनकी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें अपनी ताकत में बदलने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य विमल सिंह प्रतियोगिता संयोजकों एवं समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
यह आयोजन एक बार फिर साबित करता है कि एस्सेल में खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला, आत्मविश्वास और जीत की आदत सिखाने का माध्यम है।

विज्ञापन एक्सप्रेस