बिजली का तार गिरने से भैंस की मौत, बिजली कर्मचारियों के खिलाप थाने में की शिकायत।
दातागंज/उसावां: क्षेत्र के गढ़िया हरदोपट्टी गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना महेश चंद्र मिश्रा के घेर में हुई, जहां 440 वोल्ट की बिजली लाइन का एक तार टूटकर भैंस पर गिर गया।घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल उसहैत पावर हाउस को फोन पर सूचना दी। इसके बाद गांव के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह बिजली लाइन काफी समय से खराब थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उसहैत पावर हाउस को कई बार लिखित शिकायतें दी गई थीं, लेकिन बिजली विभाग ने इसे ठीक नहीं करवाया। इसी लापरवाही के कारण महेश चंद्र मिश्रा की भैंस की जान चली गई।प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि यह संयोग ही था कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। यदि कोई व्यक्ति मौजूद होता, तो उसकी जान भी जा सकती थी।घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ उसहैत पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया है। भैंस मालिक महेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि उनकी भैंस की कीमत एक लाख रुपये से अधिक थी।
रिपोर्ट अमित वर्मा
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

