अलापुर।
ककराला स्थित हिन्दुस्तान मॉडर्न पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं का दो दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा, टेंट बनाना, विभिन्न प्रकार की गांठें लगाना, पानी को शुद्ध करना, चिन्हों के माध्यम से रास्ता खोजने तथा भोजन बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रगान, स्काउट-गाइड झंडा गीत एवं स्काउट-गाइड प्रतिज्ञा के साथ हुआ।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में मानव सेवा, समाज सेवा और राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित होती है। यह प्रशिक्षण बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
शिविर को सफल बनाने में मुस्लिम सर, आसिफ, तौसीफ, सुहैल, फराज, जिम्मी हैदर, असलम, अनस, मुशाहिद, हा. असलम एवं अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

