अलापुर। मेन मार्केट में नाली का गंदा पानी भरने से नाराज़ व्यापारियों ने नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान कर्मचारियों और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
व्यापारियों का आरोप है कि बाजार में रोज़ाना नाली का गंदा पानी भर जाता है, जिससे दुकानदारों और खरीदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

