11:29 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

किसान के घर से अज्ञात चोरों ने की पांच लाख रुपए की चोरी

– किसान के घर से अज्ञात चोरों ने पांच लाख रुपए की चोरी


– किसान ने घटना की सूचना पीआरबी पुलिस को दी

मूसाझाग। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव तिगुला पुर निवासी किसान राजवीर पुत्र चंद्रपाल ने बताया की मकान बनाने के लिए घर मे पांच लाख रुपए रखे थे सोमवार सुबह को वह अपने घर से प्लांट की तरफ चले गए थे जहां उनकी रोड के किनारे दुकानें बन रही थी घर पर उनकी पत्नी गुड्डी देवी अकेली थी करीब 3:00 बजे पीड़ित की पत्नी गांव के बाहर उपले थोपने चली गई थी तभी अज्ञात चोर घर के मैन दरवाजे का तांला तोड़कर अंदर घुस गये और कमरे में रखे बक्से के ताले को तोड़कर बक्से में रखा रूपयो से भरा बैग लेकर चले फरार हो गये उसके बाद पीड़ित की पत्नी घर वापस लौटी तो उन्हें दरवाजे की कुंडी टूटी हुई दिखाई दी जैसे ही वह घर के अंदर गई तो बक्से का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था और रुपये से भरा बैग गायब था यह देखकर पीड़ित की पत्नी के होश उड़ गए और घटना की जानकारी दुकान बनवा रहे अपने पति को दी चोरी की सूचना आग की तरहर पूरे गांव में फैल गई और घटनास्थल पर तमाम लोग पहुंच गए पीड़ित ने मामले की शिकायत पीआरबी पुलिस को दी पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए थाना पुलिस को पीड़ित से सूचना देने की बात कही जिस पर पीड़ित ने चोरी घटना की तहरीर अज्ञात चोरों के खिलाफ दी है किसान ने बताया मकान बनाने के लिए घर में रुपए रखे थे बताते हैं कि रुपए वाला खाली बैंग तालाब के पास पड़ा मिला है उक्त संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया चोरी की तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
फोटो।
तिगुलापुर में चोरी के बाद लगी भीड़ व तालाब के किनारे पड़ा मिला बैग।

विज्ञापन एक्सप्रेस