।

उझानी बदांयू 16 फरवरी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथा वाचक सतीश माधव शास्त्री द्वारा श्रद्धालुओं को गोवर्धन पर्वत की कथा का वरण किया ।
कथा वाचक ने बताया कि पूजा के लिए अच्छे-अच्छे बन रहे पकवान के बारे में माता यशोदा से कृष्ण ने पूछा। तो माता ने भगवान श्रीकृष्ण से कहा सभी बृजवासी देवराज इंद्र की पूजा करने के लिए
सुंदर-सुंदर पकवान बनाकर अन्नकूट की तैयारी कर रहे हैं।
तभी भगवान कृष्ण ने कहा कि हमें तो गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए। क्योंकि हमारी गायें वहीं चरती हैं। सभी ब्रजवासी ने इंद्र के स्थान पर गोवर्धन पर्वत की पूजा की। जिसे देवराज इंद्र क्रोधित हो गए और उन्होेंने मूसलाधार वर्षा की। तब भगवान श्री कृष्ण ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को धारण कर लिया। जिसके नीचे सभी बृजवासी अपनी गाय बछड़ें समेत आ गए। कथा के बाद सुंदर- सुंदर भजनों को गाया गया। जिसे सुनकर श्रोता भक्ति में नृत्य करने लगे।
कार्यक्रम में सतेंद्र साहू प्रधान, जगपाल, जगदीश, अशोक, उदय पाल, नंद किशोर, सोनपाल, विपिन सोलंकी ,कुलदीप,नन्हे, राधा रमण, आशा,विमला,कामनी, प्रीति,रूपदेवी, लक्ष्मी,राधा,पार्वती, पूनम,अंकिता सहित समस्त ग्रामवासी श्रद्धापूर्वक उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

