11:28 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उसावां: झोपड़ी में आग 55 किलो पाइप सहित अन्य सामान जल कर राख

उसावां:अज्ञात व्यक्ति ने लगाई झोपड़ी में आग 55 किलो पाइप सहित अन्य सामान जल कर राख।

दातागंज/उसावां: कस्बे के बर्ड नम्बर 10 निवासी सोनू सिंह की झोपड़ी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपने खेत में झोपड़ी डालकर रह रहा था। जिसमें 55 किलो सिंचाई पाइप तथा जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए झटका मशीन और बड़ा बैट्रा रखा था। पीड़ित कल शाम को जब बाजार गया था तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा झोपड़ी में आग लगा दी गई। पीड़ित सूचना पाकर जब खेत में पहुंचा तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित ने आज थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह ने उक्त मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
रिपोर्ट अमित वर्मा

विज्ञापन एक्सप्रेस