10:50 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उसावां:महाशिवरात्रि पर अहमदनगर रूखाड़ा व पटना देवकली पर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

दातागंज/उसावां: महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर अहमद नगर रूखाड़ा में शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिली। साथ ही सीमावर्ती दैत्य गुरू शुक्राचार्य की तपोभूमि पटना देवकली पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सर्व मंगल की कामना की। अहमद नगर रुखाड़ा में सैकड़ों वर्षों से विशाल मेले का आयोजन होता आ रहा है। क्षेत्र का मेला लकड़ी से बनी वस्तुओं के लिए जिले भर में प्रसिद्ध है। यह मेला महाशिवरात्रि से प्रारम्भ होकर होली तक चलता है, जिसमें जनपद भर से लोग भारी संख्या में खरीदारी करते हैं।
रिपोर्ट अमित वर्मा।

विज्ञापन एक्सप्रेस