।
दातागंज/उसावां: कस्बे में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शोभायात्रा निकाली गई जोकि मंदिर प्रांगण से शुरू होकर कस्बे में घूमती हुई पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचकर सम्पन्न हुई।कस्बे के वार्ड पांच के शिव मंदिर पर देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से पहले देव प्रतिमाओं की गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई ,शोभायात्रा विधिवत पूजन के बाद मंदिर प्रांगण से शुरू हुई , इसके बाद होली चौक , मुख्य बाजार , नगर पंचायत गेट चौराहा , हनुमान गढ़ी , दुर्गा माता मंदिर के साथ साथ कस्बे की प्रमुख गलियों से होती हुई पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचकर सम्पन्न हुई , शोभायात्रा का नेतृत्व पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्रपाल गुप्ता कर रहे थे।
रिपोर्ट अमित वर्मा
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

