दातागंज/उसावां:दि ऑस्कर पब्लिक स्कूल उसावां में वार्षिक उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया।
उसावां: क्षेत्र में शिक्षा के समग्र विकास के लिए अग्रणी दि ऑस्कर पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ साथ खेल कूद प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रमो के अयोजन कराता रहता है। आज विद्यालय के प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का अयोजन किया गया।भव्य विदाई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के संस्थापक अशोक कुमार राठौर व प्रधानाचार्य सन्तोष कुमार सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ के साथ साथ सत्यपाल राठौर, रमेश चंद्र मिश्रा, महेश चन्द्र मिश्रा, अब्दुल वहाब आज़ाद, महावीर राठौर,महेश राठौर, रामशहाय शूल, अमित अम्बर,जगपाल जग, हेमंत महाजन, दिग्गज गुप्ता।उपास्थित रहे। सभी उपस्थित अतिथिओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

