1:58 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – बीजेपी की म्याऊं ब्लॉक प्रमुख के देवर पर केसी शाक्य पर हमला

बीजेपी ब्लॉक प्रमुख के देवर पर हमला, गला दबाने का आरोप

बदायूं में भारतीय जनता पार्टी की म्याऊं ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी के देवर केसी शाक्य पर गुरुवार रात शादी समारोह से लौटते समय हमला कर दिया गया। सिविल लाइंस क्षेत्र में गांव बुधवायी के पास मैरिज लॉन के नजदीक अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर लात-घूसों से पीटा और गला दबाने का प्रयास किया।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद केसी शाक्य ने एसएसपी से मिलकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई है, जिसकी जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस