8:30 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उसहैत – बिना प्रशासनिक अनुमति के डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित – पुलिस ने मूर्ति को हटाकर सुरक्षित रखवाया

बदायूं। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर अतिराज में बुधवार रात एक खाली स्थान पर ग्रामीणों ने एकत्रित होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति बिना प्रशासनिक अनुमति के स्थापित कर दी। इस संबंध में अन्य ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से एसडीएम दातागंज और सीओ उझानी को सूचना दी।
सूचना मिलते ही उसहैत, उसावां, हजरतपुर और कादरचौक थानों की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों व महिलाओं से वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट किया कि मूर्ति स्थापना के लिए प्रशासनिक अनुमति आवश्यक है और अनुमति मिलने के बाद ही विधिवत स्थापना की जा सकती है।
स्थापित मूर्ति को हटाने को लेकर महिलाओं ने कुछ समय तक विरोध जताया और हंगामा किया। हालांकि, एसडीएम के समझाने-बुझाने के बाद सभी ग्रामीण शांत हो गए और प्रशासन की बात मान ली। इसके बाद पुलिस ने मूर्ति को हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया।
मौके पर स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस