दातागंज पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक वीडियो में जातियों के वर्गीकरण का मज़ाक उड़ाने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
डा0 बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में व श्री विजयेन्द्र द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बदायूँ के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज, जनपद बदायूँ के कुशल नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस द्वारा थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 039/26 धारा 353(2) BNS व 66 (D) IT ACT मे वांछित अभियुक्तIगण 1. मकबुल पुत्र युसूफ अली निवासी ग्राम ढिलवारी पोस्ट पुरैनी थाना दातागंज बदायूँ 2. अजमद उर्फ गुड्डू पुत्र नबाब हसन खाँ निवासी मो0 बुद्धा बाजारगर थाना दातागंज बदायूँ को आज दिनांक 11.02.2026 को बरेली तिराहा के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय श्रीमान उपजिलाधिकारी दातागजं बदायूँ के समक्ष पेश किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त का माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में जिला कारागार बदायूँ भेजा गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- अभियुक्त द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म – इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड की गई थी जिसमें जातियों के वर्गीकरण का उपहास करते हुए समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचा एवं हिन्दु समाज वर्ग की भावनाएं आहत हुईं, शिकायत प्राप्त होने पर थाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. मकबुल पुत्र युसूफ अली निवासी ग्राम ढिलवारी पोस्ट पुरैनी थाना दातागंज बदायूँ
2. अजमद उर्फ गुड्डू पुत्र नबाब हसन खाँ निवासी मोहल्ला बुद्धा बाजारगर थाना दातागंज बदायूँ
गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक-
बरेली तिराहे के पास, दिनांक- 11.02.2026
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0 0039/2026 धारा 353(2) BNS व धारा 66(D) IT ACT
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1 उ0नि0 इन्द्रेश कुमार सिंह थाना दातागंज जिला बदायूँ।
2 का0 1787 नितिन शर्मा थाना दातागंज जिला बदायूँ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

