8:31 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मनरेगा जागरूकता 13 फरवरी को हो रही पदयात्रा के संबंध में ककोड़ा में कांग्रेस की तैयारी बैठक

मनरेगा जागरूकता दिनांक 13 फरवरी को हो रही पदयात्रा के संबंध में आज ककोड़ा में हुई कांग्रेस की तैयारी बैठक
आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को ककोड़ा में तोमर किसान प्रोड्यूसर लिमिटेड कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर की अध्यक्षता में क्षेत्र के प्रतिष्ठित किसानों एवं मनरेगा मजदूरों की एक बैठक दिनांक 13 फरवरी 2026 को मनरेगा जागरूक पदयात्रा के संबंध में संपन्न हुई बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह,जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह कोऑर्डिनेटर मनरेगा,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव क्षेत्र के समाजसेवी विनोद यादव और जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव शमसुल भी शामिल रहे।
बैठक में तय किया गया कि जिनके मनरेगा योजना के अंतर्गत जॉब कार्ड बने हुए थे वह अपनी समस्याओं को लेकर प्रात 10:00 बजे ककोड़ा बाजार में इकट्ठा होंगे और इसके उपरांत 10:30 बजे यहां से मनरेगा जागरूक पदयात्रा निकाली जाएगी बीच में फरीदपुर बुर्रा दोपहर 1:00 बजे पर रुकेगी, पुनः 2:00 बजे दोपहर को चलकर शाम को नरुउ बाईपास होते हुए उझानी स्थित बाईपास अंबेडकर पार्क पर पहुंचेगी जहां पर समाप्त होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस