4:15 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

छात्राओं को मिला सुरक्षा का भरोसा, स्कूल में स्थापित हुई शिकायत पेटिका

 

कुंवरगांव। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना प्रभारी राजेश कौशिक के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज परिसर में शिकायत पेटिका स्थापित कराई।

इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को ऐसा मंच देना है, जहां वे बिना किसी भय के अपनी समस्याएं दर्ज करा सकें। महिला हेड कांस्टेबल नीलम सक्सेना ने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी दी। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञान सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति जैसी पहल से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा।

रिपोर्ट अनुज रस्तोगी कुंवरगांव

विज्ञापन एक्सप्रेस