8:31 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

खेत में करंट लगे तारों से नंदी की मौत

 

पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप

 

 

कुंवर गांव ।थाना कुंवर गांव क्षेत्र के ग्राम यूसुफ नगर में आलू के खेत में लगाए गए करंट प्रवाहित अवैध तारों की चपेट में आने से 7 फरवरी को एक नंदी की मौत हो थी

जानकारी के अनुसार ग्राम यूसुफनगर निवासी तेजपाल यादव पुत्र चंद्रपाल यादव के खेत में फसल सुरक्षा के नाम पर करंट युक्त तार लगाए गए थे, जिनसे चिपककर एक नंदी की मौके पर ही मौत हो गई थी घटना के बाद नंदी के शव को सिंगरौरा की पाकड़ के पास ले जाकर फेंक दिए जाने की बात भी सामने आई है।

इस मामले में मंगलवार को पशु प्रेमी अरविंद शर्मा द्वारा थाना कुंवर गांव में लिखित तहरीर दी गई आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने उनसे दो तीन बार तहरीर बदलवाई और तहरीर वापस लेने का दबाव बनाया जब उन्होंने इसकी शिकायत पीपल फॉर एनीमल की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेनका गांधी से शिकायत की तब पुलिस ने उनके आदेश पर किसान तेजपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । पुलिस द्वारा दो तीन बार तहरीर बदलवाने पर पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस