।
उसावां/म्याऊँ: क्षेत्र की ग्राम पंचायत बन बौसारी में खेत में फसल चर रहे छुट्टा सांड को निकालने गए रामब्रज पर सांड ने आत्मघाती हमला कर दिया। सांड हमले से रामब्रज खेत में गिर पड़े। सांड के हमले को देख खेतिहार किसान तुरन्त दौड़ पड़े। सांड को हटाने में रामब्रज समेत कई किसानों के गंभीर चोटे आई हैं। सांड हमले के बाद काफ़ी देर तक खेत में खड़ा रहा, तभी किसानों ने रस्सी से सांड को कड़ी मशक्कत के बाद बांध लिया। बांधने के बाद सभी गांव वालों ने वीडीओ मनीष वर्मा तथा पशु चिकित्सक ज्ञानवीर सिंह को सूचना दी।सूचना मिलते ही पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम के पहुंचने से पहले ही ग्राम प्रधान को सांड के बांधने की सूचना मिली। ग्राम प्रधान ने टीम के पहुंचने से पहले ही लोगो को धमकाकर सांड को छुटवा दिया। सभी ग्रामीण सांड के छुटवाने से अक्रोषित हैं। ग्रामीण ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
रिपोर्ट अमित वर्मा
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

