राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.)भारत नें महिलाएं एवं बालिका के लिए उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार की योजनाओं को जागरूकता कार्यक्रम बरेली स्थित करगैना इंटरनेशनल स्कूल में कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार की योजनाओं को बालिकाओं समझाते हुए बताया सरकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त कराई और संकल्प कराया की महिला सशक्तिकरण एवं बालिकाओं के संरक्षण, पोषण, शिक्षा एवं उनके विकास के लिए हम सभी संकल्प ले सरकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंच कर हम महिला सशक्तिकरण में अपना योगदान प्रदान करेंगे और भारत को एक महिला सशक्त भारत बनाएंगे कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन निहालानी, प्रियंका चंचल आदि भारी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं मौजूद रही


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

