सलारपुर ब्लाक के ग्राम गुरपुरी में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा० संजीव भुंईयार की मौजूदगी में दो खूंखार आवारा गौवंशीय पशुओं को पकड़ कर गौशाला में संरक्षित किया गया।
गौशाला में इन हिंसक आवारा जानवरों के पहुंचने से किसानों की फसल का नुकसान, हादसों पर रोक लगेगी जिससे लोगों का फायदा होगा ।
अवगत करा दें कि इन आवारा गौवंशीय पशुओं से गांव के किसान बेहद परेशान थे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी संजीव भुंईंयार अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे जहां ग्रामीणों की मदद से दो खूंखार आवारा गौवंशीय नर पशुओं (सांड) का बधियाकरण करने के बाद गौशाला में संरक्षित किया गया,मिली जानकारी के अनुसार नर पशुओं को गुरपुरी विनायक की गौशाला में संरक्षित किया गया है,
पशु चिकित्सक संजीव भुंईंयार ने बताया कि इन आवारा गौवंशीये पशुओं के संरक्षित करने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही फसलें भी सुरक्षित रहेंगी।
इस दौरान पैरावेट लव यादव, धर्मवीर, निर्दोष, अनुपम, अखिलेश के साथ साथ प्रधान भगवतीपुर चरण सिंह,ग्रामीण रिंकू, प्रिन्स, केहरी आदि मौजूद रहे

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

