।
दातागंज/उसावां ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में किसान कार्ड बनाने का अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में, रसूलपुर नगला में राशन डीलर श्रीदेवी की दुकान पर राशन वितरण के दौरान एक कैंप लगाया गया। पहले ही दिन राशन डीलर पति बलबीर सिंह राठौर के सहयोग से 30 किसान सभा कार्ड सफलतापूर्वक बनाए गए।दातागंज के उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि किसान सभा कार्ड गांव-गांव बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी, ग्राम स्तरीय सचिव और प्रधानों से इस अभियान में सहयोग लिया जा रहा है।उसावां ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी मनीष वर्मा ने पुष्टि की कि ब्लॉक में किसान सभा कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने पंचायत सचिवों, ग्राम प्रधानों और पंचायत सहायकों को कार्ड बनवाने में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।इस कार्ड के माध्यम से किसानों को अनाज की बुवाई और कटाई में छूट मिलेगी। किसान अपनी उपज को बिचौलियों के बजाय सीधे मंडी में बेहतर कीमत पर बेच सकेंगे। इसके अतिरिक्त, उन्हें कृषि संबंधी समस्त जानकारी निःशुल्क उपलब्ध होगी, जिसमें अपने जनपद, प्रदेश और पूरे देश की फसलों और सब्जियों के भाव शामिल हैं।कैंप में राशन डीलर पति बलबीर सिंह राठौर, उसावां ब्लॉक सुपरवाइजर अमलदीप, फील्ड ऑपरेटर मखदूम, आकिल, जीशान, सफीक, इरशाद, वीरपाल, कल्याण सिंह, निसार, सत्तार, मुन्ने दुकानदार, रामनिवास, अरविंद कुमार शर्मा, गुलशेर, शमसुल, कमरूल, भगवानदास, पुत्तन, रौशन, रसीद पहलवान, फरमान, इसरार, नंदकिशोर, रामलाल, रनवीर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट अमित वर्मा
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

