11:36 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

हजरतपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

हजरतपुर पुलिस द्वारा अलग अलग प्रकरण में 02 नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभि0गण की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 06.02.2026 को थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा थाना पर पंजीकृत मु0अ0स0 02/26 धारा 318(4),338,336(3),340(2),351(3) भा0न0सं0 मे वाँछित चल रहे अभियुक्त धर्मवीर पुत्र रामेश्वर उर्फ धम्मी पट्टी नगरिया खन्नू थाना हजरतपुर जनपद बदायूँ को पुराना रामगंगा पुल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायायलय के समक्ष पेश किया गया।

इसके अतिरिक्त थाना हजरतपुर पुलिस द्वारा थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 09/26 धारा 191(2)/352/351(3)/115(2)/118(1)/105 भा0न0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त ओमपाल पुत्र रोशनलाल निवासी ग्राम ग्योति थाना हजरतपुर जनपद बदायूँ को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशांदेही पर एक अदद फरसा बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त मय घटना में प्रयुक्त फरसा के मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस