12:24 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज: नाबालिग की जबरन शादी कराने का आरोप दर्ज हुई एफआईआर

दातागंज:उसावां क्षेत्र के ग्राम दारानगर बछेली में एक नाबालिग लड़के की जबरन शादी कराने और 50 बीघा जमीन हड़पने की साजिश का मामला सामने आया है। पीड़िता ने उसहैत थाने में 7 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।पीड़िता रेशमवती, जो लालाराम की पत्नी हैं, ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके 16 वर्षीय नाबालिग बेटे रजनीश की जबरन शादी कराई गई है। उनके पति लालाराम के नाम 50 बीघा जमीन है, जिस पर गांव के कुछ लोग और रिश्तेदार कब्जा करना चाहते हैं।रेशमवती के अनुसार, रामप्रसाद (पुत्र सोरन), प्रकाश (पुत्र चंदू), राकेश (पुत्र गजराम), जितेंद्र (पुत्र ओंमकार), प्रमोद (पुत्र रघुवीर), राम कल्लू (पुत्र ओमकार) और तीन अज्ञात महिलाओं ने मिलकर यह साजिश रची। उन्होंने रामप्रसाद की लगभग 21 वर्षीय बेटी कुमारी नाजुक की शादी रजनीश से कराने का प्रस्ताव रखा था, जिसे नाबालिग होने के कारण रेशमवती ने अस्वीकार कर दिया था।शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने रजनीश को जबरन रामवक्स के मेंथा प्लांट के पास रोका। तमंचे से धमकाकर और जान से मारने की धमकी देकर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर कालसेन बाबा के मंदिर, उसहैत में रजनीश की जबरन शादी करा दी।आरोपियों ने रजनीश और उसके माता-पिता को धमकी दी कि यदि नाजुक को साथ रखने से इनकार किया या शिकायत की, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा और उनकी संपत्ति पर जबरन कब्जा कर लिया जाएगा। साथ ही, नाजुक को घर से बाहर निकालने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की भी धमकी दी गई।उप निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि पीड़िता से प्राप्त शिकायती पत्र के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रिर्पोट अमित वर्मा

विज्ञापन एक्सप्रेस