11:36 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती

लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती l
ये लाइनें बिलकुल सटीक बैठती हैं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले क़स्बा बगरैंन (बदायूँ) निवासी, शिक्षक गुलनवी जी पर l एक बार फिर इन्होंने यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन द्वारा आयोजित नेट परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लहरा दिया है l इन्होंने यूजीसी द्वारा आयोजित नेट परीक्षा-2025 (दिसम्बर) दर्शनशास्त्र विषय (philosophy) से उत्तीर्ण कर एक बार फिर से इतिहास रच दिया है l
इन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में राजनीति शास्त्र विषय से एम.ए की परीक्षा उत्तीर्ण करके की l वर्ष 2017 में एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण की, वर्ष 2019 में एलएलएम की परीक्षा उत्तीर्ण की l वर्ष 2021 में दर्शनशास्त्र विषय से एमए की परीक्षा उत्तीर्ण की l इनकी उपलब्धि यहीं नहीं रुकी वर्ष 2017 में पहली बार इन्होंने राजनीति शास्त्र विषय से नेट परीक्षा उत्तीर्ण की l वर्ष 2019 में राजनीति शास्त्र विषय से नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की साथ ही वर्ष 2019 में कानून विषय से नेट परीक्षा उत्तीर्ण की तथा वर्ष 2022 में कानून विषय से नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की l अब तक ये 3 विषयों से कुल 8 बार नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं जिसमें 2 नेट जेआरएफ परीक्षा भी शामिल हैं l वर्तमान में ये अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से कानून विषय से पीएचडी कर रहे हैं l आपको बता दें कि ये एक पैर से दिव्यांग हैं लेकिन इन्होंने अपनी दिव्यांगता को कभी बाधा नहीं बनने दिया और इनका कहना है कि कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं, हारा वही जो लड़ा नहीं l ये अपने छात्रों को भी निरंतर मेहनत करने और कभी हार न मानने का सन्देश देते हैं l ये अपनी इस सफलता का श्रेय ईश्वर, अभिभावकों, गुरुजन एवं अपने समस्त साथियों को देते हैं l

विज्ञापन एक्सप्रेस