10:21 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

ग्राम गौरामई में खुला ATM, अब गांववासियों को शहर की नहीं पड़ेगी जरूरत

बदायूं, 5 फरवरी 2026: ग्राम पंचायत गौरामई में अब 24×7 कैश निकासी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। सदाकत खान द्वारा लगवाई गई एटीएम मशीन से ग्रामीणों को शहर जाने की मजूरी नहीं उठानी पड़ेगी। बुधवार को ग्राम प्रधान हसरत खान और फाइंडी बैंक के एएसएम सुमित कुमार ने रिबन काटकर इसका उद्घाटन किया। यह एटीएम ग्राम एवं पोस्ट गौरामई, ब्लॉक कादरचौक, बदायूं में स्थापित की गई है। इससे ग्रामीण स्तर पर बैंकिंग सेवाएं सुलभ हो जाएंगी।इस अवसर पर ग्राम प्रधान हसरत खान, सुमित कुमार, सदाकत खान, आसिफ खान, एजे खान तथा समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे दैनिक जीवन आसान हो जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस