12:41 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

जसमांह में छुट्टा गोवंशों का आतंक, ग्रामीण परेशान फसलों को नुकसान

जसमांह में छुट्टा गोवंशों का आतंक, ग्रामीण परेशान फसलों को नुकसान, ग्रामीण पर हमला; प्रधान ने अधिकारियों से मदद मांगी।

दातागंज: उसावां क्षेत्र के जसमांह में छुट्टा गोवंशों का आतंक बढ़ गया है। इन पशुओं ने ग्रामीणों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है और एक ग्रामीण पर हमला भी किया है। ग्रामीणों के अनुसार, छुट्टा गोवंश रात के समय खेतों में घुसकर फसलें बर्बाद कर रहे हैं। इसी क्रम में, जश्मा गांव निवासी जयपाल पर रात में अपनी फसल देखने खेत में जाने के दौरान एक छुट्टा गोवंशों ने हमला कर दिया। जयपाल किसी तरह अपनी जान बचाकर घर लौटे।ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में फसलें बर्बाद करने के बाद ये पशु गांव में भी घूमते हैं, जिससे छोटे बच्चों को चोट लगने का खतरा बना रहता है। इस स्थिति से ग्रामीण बेहद परेशान हैं।इस मामले में सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर ग्राम प्रधान करण सिंह को सूचना दी। प्रधान करण सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे छुट्टा गोवंशों को पकड़वाने के लिए तैयार हैं, बशर्ते संबंधित अधिकारी उनका सहयोग करें। इस दौरान प्रमोद कुमार यादव, जयपाल, महिपाल, चंद्रपाल, हरिश्चंद्र सहित कई अन्य ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
रिपोर्ट अमित वर्मा

विज्ञापन एक्सप्रेस