कल दिनांक 2 फरवरी 2026 को जिला विज्ञान क्लब बदायूं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश, द्वारा स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन विषय पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम जिला विज्ञान क्लब बदायूं के अध्यक्ष जिला अधिकारी श्री अवनीश राय ,उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी श्री केशव कुमार एवं सचिव जिला विद्यालय निरीक्षक श्री लाल जी यादव की सहमति एवं मार्गदर्शन में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली में संपन्न किया जाएगा।
स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन ,जागरूकता कार्यक्रम का मूल उद्देश्य जनमानस को पर्यावरण के प्रति आकर्षित वी प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियां के प्रति सजग बनाना है ।स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। स्वच्छ पर्यावरण हमे स्वस्थ जीवन जीने में मदद करता है, जबकि स्वस्थ जीवन स्वच्छ पर्यावरण को बनाए रखने में मदद करता है।
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के छात्रों के द्वारा विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, संतुलित आहार, स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक कर एक स्वच्छ व निर्मल पर्यावरणीय समाज की स्थापनार्थ वैज्ञानिक प्रयास करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
शहरी एवं ग्रामीण जनमानस छात्र एवं महिलाएं इस कार्यक्रम की लक्षित समूह है।
इस कार्यक्रम के आयोजन से जनपद के सामान्य जनमानस विशेष कर स्कूली बच्चों के अंदर स्वास्थ्य ,स्वच्छता ,स्वच्छ पेयजल ,संतुलित आहार स्वच्छ पर्यावरण के प्रति वैज्ञानिक जागरूकता उत्पन्न होगी जिसके फल स्वरुप एक स्वस्थ वैज्ञानिक समाज की स्थापना करने में बल मिलेगा। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वच्छ व स्वस्थ समाज की स्थापना में सहायक है। हम सभी को अपने नियमित दिनचर्या व संतुलित आहार एवं नियम के व्यायाम के माध्यम के साथ होना चाहिए इसके साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखना चाहिए।
यह जानकारी समन्वयक जिला विज्ञान क्लब बदायूं विवेक जौहरी ने देते हुए सभी से अधिक से अधिक संख्या में उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

