*थाना कादरचौक क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भुवईया से ईदगाह रोड पर चकरौड के पास गेहूँ के खेत में घटित हत्या की घटना करने वाले 02 अभि0गण को मय आलाकत्ल एक अदद तमन्चा देशी 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया ।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 01.02.2026 को थाना कादरचौक पुलिस द्वारा दिनांक 26/27.01.2026 को थाना कादरचौक क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भुवईया से ईदगाह रोड पर चकरौड के पास गेहूँ के खेत में घटित हत्या की घटना में वांछित 02 अभियुक्तगण 1- गुलफाम उर्फ गुलजार पुत्र फकरुद्दीन स्थायी निवासी ग्राम भदसिया थाना कादरचौक जिला बदायूं व हाल पता मलकागंज कबीर बस्ती गली अखाडे वाली थाना सब्जी मंडी पुरानी दिल्ली व मृतक की पत्नी अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया । जिनके द्वारा थाना स्थानीय के मु0अ0स0 26/26 धारा 103(1)/3(5)BNS की घटना का इकबाल किया गया व अभियुक्त गुलफाम उर्फ गुलजार की निशा देही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद तमन्चा देशी 315 बोर बरामद किया गया जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25(1-B)a/27 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी । अभि0गण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण –*
मृतक असीरुद्दीन की पत्नी/अभियुक्ता का प्रेम प्रसंग अभियुक्त गुलफाम उर्फ गुलजार पुत्र फकरुद्दीन उपरोक्त से थे,जिसका मृतक असीरुद्दीन विरोध करता था । अभियुक्ता व अभियुक्त गुलफाम ने योजना बनाकर मृतक असीरुद्दीन जब दिनांक 26/27.01.2026 की रात्रि में पडोस के गांव से अपने घर आ रहा था तो अभियुक्त गुलफाम उर्फ गुलजार ने अपने अवैध तमन्चे से मृतक असीरुद्दीन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी व शव को गेहू के खेत में फैंक दिया ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1.गुलफाम उर्फ गुलजार पुत्र फकरुद्दीन स्थायी निवासी ग्राम भदसिया थाना कादरचौक जिला बदायूं व हाल पता मलकागंज कबीर बस्ती गली अखाडे वाली थाना सब्जी मंडी पुरानी दिल्ली
*अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरण-*
आला कत्ल एक अदद तमन्चा देशी 315 बोर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.थानाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह थाना कादरचौक बदांयू मय टीम ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

