3:48 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2026 बजट का किया स्वागत।

दातागंज: उसावां केन्द्र सरकार के बजट का जनपद के भाजपा नेताओं ने किया जोरदार स्वागत किया है।केद्रीय बजट पारित होने के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह चौहान के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक और नगर पंचायत अध्यक्ष के पति अनिल सिंह चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट को ध्यानपूर्वक देखा और इसके पारित होने पर खुशी व्यक्त की। भाजपा नेताओं औरकार्यकर्ताओं ने बजट का जोरदार स्वागत किया है।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें केंद्रीय बजट पारित होने पर बहुत खुशी है। उन्होंने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का बजट हमेशा जनता के हित में होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।
रिर्पोट अमित वर्मा

विज्ञापन एक्सप्रेस