11:44 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कछला अंत्येष्टि में जा रहे बाइक सवार पिता- पुत्र ट्रैक्टर की टक्कर से घायल

कछला अंत्येष्टि में जा रहे बाइक सवार पिता- पुत्र ट्रैक्टर की टक्कर से घायल।

उझानी बदांयू 1 फरवरी।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवसन नगला निवासी हरिराम(65) पुत्र पुन्नी राम अपने पुत्र राजू (30)के साथ बाइक द्वारा कछला किसी परिचित की अंत्योष्टि में जा रहे थे जैसे ही वह कछला चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने सामने से टक्कर मार दी जिससे दोनों पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को घायल अवस्था में एम्बुलेंस द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उनकी हालात गम्भीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस