उझानी में जल संकट- ठंड में बूंद-बूंद को तरसे हजारों लोग, कहीं नजर नहीं आऐ टैंकर
।
उझानी- बदांयू 31 जनवरी।
उझानी में लोगों को कड़ाके की सर्दी में जल संकट से जूझना पड़ रहा है। पिछले एक हफ्ते से आधे से ज्यादा शहर में जल आपूर्ति ठप रहने से लोगों को पानी के लिए दाैड़ लगानी पड़ी। लोगों को पानी के लिए पड़ोसी का दरवाज़ा खटखटाना पड रहा है, किसी ने पड़ोसी की सबमर्सिबल से पानी भरा।
शहर में हजारों लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस गए। किला खेड़ा के ओवरहेंड टेंक की सफाई के बाद उसकी मरम्मत के चलते अभी दस दिन पानी के लिए लोगों को ओर जूझना पड़ेगा।
स्टेशन रोड पर नगर पालिका परिसर मे लगे ट्यूबवैल का मोटर फुंकने से तीन दिन से इलाके की जलापूर्ति ठप है। इससे लोग पानी के लिए पड़ोसियों के सबमर्सिबल पंप पर निर्भर रहे। बस्ती हो, मोहल्ला या फिर बहुमंजिला इमारतें एक-एक बाल्टी पानी लेकर लोगों ने अपनी जरूरत पूरी की।
पानी की सप्लाई बंद होने से साहूकारा, पुरानी अनाज मंडी, बाजार कलां, क़िला खेड़ा सहित गंजशहीदा ,पठानटौला जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में आपूर्ति नहीं हो पाई। पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने कोहरे के बीच एक-एक बाल्टी पानी के लिए पड़ोसी की समरसेबिल पर दौड़ लगाते रहे। कुछ लोगों ने अपने पड़ोसियों से सबमर्सिबल पंप चलवाकर टंकियों में पानी भरवाया।
——-
पालिका का दावा मोहल्लों में टेंकर से जलापूर्ति कराई,नगर के किसी मोहल्ले में पानी के टेंकर नजर नहीं आऐ। पानी के खाली टेंकर क़िला खेड़ा में ओवरहेंड टेंक के नीचे खड़े दिखाई दिये, आपरेटर से पूछा तो बोला नगर पालिका से जाते हैं, जबकि नगर पालिका के ट्यूबवेल का तीन चार दिनों से मोटर फुंका पडा है।
——-
बोले जलकल प्रभारी तौसीफ अहमद- नगर पालिका का ट्यूबवैल आज से काम करने लगेगा, क़िला खेड़ा के ओवरहेंड टेंक के मरम्मत को मजदूरों की संख्या बढ़ाई गई है प्लास्टर सूखने के बाद जल्द पानी की सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।आपरेटरो से कह दिया है सीधे सप्लाई का समय बढ़ा दिया जाऐ जिससे लोगों को पेयजल की दिक्कत ना हो।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

