4:34 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी पंचमुखी हनुमान मंदिर के बार्षिकोत्सव पर हवन-पूजन में श्रृद्धालुओं ने अर्पित की पूर्णाहुति

कल होगा हनुमान जी का रोट,वानर भोज व भंडारा।

उझानी-बदांयू 30 जनवरी।

नगर के प्रसिद्ध श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं ब्रह्मदेव धाम समिति के 29 वें बार्षिकोत्सव पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में आज दूसरे श्री रामचरित मानस पाठ के समापन पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर निलांशु अग्रवाल ने हवन में वृंदावन से आऐ पुरोहित आकाश शर्मा द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति अर्पित कर सभी के मंगल की बजरंगबली से प्रार्थना की। वही यज्ञभगवान से नगर वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद बाबा, मुन्ना लाल शर्मा,पुरूषोत्तम दास वार्ष्णेय सर्राफ,वाचस्पति मिश्रा,जीतू मेंदीरत्ता, हिमांशु राठी, नितिन साहू,नमन सैनी,आषीश वार्ष्णेय, सहित दर्जनों भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस