6:20 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में बूंद-बूंद को तरसे लोग-वाटर टैंक सफाई के चलते एक हफ्ते से बिगड़ी पेयजलापूर्ति

10 दिन ओर लगेंगे व्यवस्था सुचारू होने में -अरविंद पाल जेई नपा।

उझानी-बदांयू 30 जनवरी।

एक हफ्ते से आधे शहर की पेयजलापूर्ति की व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है आलम यह है कि लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं, अड़ोस-पड़ोस के समरसेबिल चलवा कर पानी का काम चलाना पड रहा है। लोगों ने नगरपालिका से मांग की है कि व्यवस्था को पटरी पर जल्द लेकर आऐ।

एक हफ्ते पहले से मोहल्ला क़िला खेड़ा सिथ्ति नपा के ओवरहेंड टेंक की सफाई का कार्य चल रहा है, इससे आधे शहर के लोगों को समुचित पानी नहीं मिल पा रहा, कभी कभी टंकी से एक बूंद पानी भी नहीं आता। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। बूंद-बूंद पानी को तरसे नगर के मोहल्ला साहूकारा, क़िला खेड़ा, बाजार कलां, बिल्सी रोड,यादवपुरी सहित आधे से ज्यादा शहर के लोग पड़ोसियों की समरसेबिल चलवा कर काम चला रहे हैं।——————-

बोले जलकल प्रभारी तौसीफ अहमद-
बताया कि लोगों को साफ शुद्ध पेयजल को नगर पालिका प्रतिबद्ध है,उसी के चलते ओवरहेंड टैंक की तली झाड़ सफाई को मजदूर लगाऐ गये। टैंक बडा होने से सफाई में समय लगा इससे पानी सप्लाई व्यवस्था डगमगा गई। बिजली होने पर डायरेक्ट पानी की सप्लाई दी जाती है। हो सकता है सभी इलाकों की टंकी में पानी नहीं पहुंचता हो। कई मोहल्लों में पानी के टेंकर भेजे जा रहे हैं जिससे लोगों को परेशानी ना हो।
—————-

बोले जेई अरविंद पाल-

बताया कि ओवरहेंड टेंक की सफाई के बाद पता चला कि टैंक कई जगह क्षतिग्रस्त हे,उसकी राज मजदूर लगाकर मरम्मत कराई जा रही है। पेयजलापूर्ति को सुचारू होने में अभी दस दिन का वक्त लगेगा। पानी के टेंकर मोहल्लों में भेजे जा रहे हैं।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस