चुप्पी साधे बैठा पीडब्ल्यूडी विभाग
रोज पलट रहे ई-रिक्शा मोटरसाइकिल सवार भी हो रहे घायल
कुंवर गांव। कस्बे में श्रीवास्तव मार्केट के सामने आंवला बदांयू मार्ग जर्जर हालत में पहुंच चुका है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है इन दिनों सड़क तालाब बन गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा रहता है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं ई-रिक्शा पलट रहे हैं । मोटरसाइकिल सवार घायल हो रहे हैं मार्ग से रोज़ाना विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राएं, व्यापारी और ग्रामीण गुजरते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण सभी को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर बारिश के बाद हालात और भी बदतर हो जाते हैं। पानी से भरे गड्ढों में ई-रिक्शा पलट चुके हैं, जबकि बाइक सवार आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।
यह मार्ग साप्ताहिक बाजार का भी प्रमुख रास्ता है। बाजार के दिनों में यहां भारी भीड़ रहती है, ऐसे में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया जा चुका है पिछले वर्ष भी बारिश में स्थित बहुत खराब हो गई थी कई वाहन गढ्ढों में फंसने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने केवल गढ्ढे भरकर समाधान कर दिया लेकिन अब स्थिति फिर जस की तस हो गई है
ग्रामीणों में पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रति भारी रोष है। लोगों का कहना है कि क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही पीडब्ल्यूडी विभाग जागेगा
क्या आम जनता की जान की कोई कीमत नहीं है
अगर जल्द मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई, तो यह जर्जर सड़क किसी दिन किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगाँव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

