कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के बागरपुर गांव में होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी राजेश कौशिक में फोर्स के मौके पर पहुंच गए दोनों पक्षों समाधान न होने पर 25 लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर डाली उसके बाद काफी समझाने के बाद विवाद को पुलिस व प्रशासनिक प्रयासों के बाद समाधान हो गया है। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन जाने से गांव में बना तनावपूर्ण माहौल समाप्त हो गया है।
थानाध्यक्ष कुंवरगांव राजेश कौशिक ने बताया कि उन्होंने पूर्व में विवादित होलिका दहन स्थल का भ्रमण कर दोनों पक्षों से बातचीत की थी। आपसी सहमति के आधार पर समस्या का निराकरण कर दिया गया है। दोनों पक्षों द्वारा लिखित समझौता भी प्रस्तुत किया गया है।
थानाध्यक्ष के अनुसार, राजस्व विभाग द्वारा गत वर्ष ग्राम सभा की भूमि में जो वैकल्पिक स्थल होलिका दहन के लिए चिह्नित किया गया था, उसी स्थान पर इस वर्ष होलिका दहन कराने के लिए ग्रामवासी सहमत हो गए हैं। वर्तमान में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
बताया गया कि विवाद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने एहतियातन 25 लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में निरोधात्मक कार्रवाई की थी। फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी हुई है।
पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवरगाँव

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

