थाना प्रभारी राजेश कौशिक द्वारा थाना परिसर में की गई मीटिंग
कुंवरगांव

कुंवर गाँव दिन गुरुवार को थाना कुंवरगाँव परिसर में थानाध्यक्ष द्वारा थाना क्षेत्र में तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की सैनिक सम्मेलन मीटिंग आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों को उच्चाधिकारियों द्वारा प्राप्त आदेशों व निर्देशों से अवगत कराया गया।
थाना प्रभारी राजेश कौशिक
ने यक्ष एप के सफल क्रियान्वयन को लेकर उच्चाधिकारियों द्वारा जारी डीजी परिपत्र संख्या 01/2026 को पढ़कर सुनाया गया तथा एप से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आगामी पर्व महाशिवरात्रि, संत रविदास जयंती एवं शब-ए-बारात को दृष्टिगत रखते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने-अपने हल्का व बीट क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को समय रहते रोका जा सके।
थानाध्यक्ष ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को पूरी जिम्मेदारी और मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

