।
मोहल्ले वालों का कहना पैदल निकलना भी हुआ दूभर, ध्यान नहीं देती नगरपालिका।
उझानी-बदांयू 29 जनवरी।
नगर के मोहल्ला नझियाई की कई गलियों में नालियां चौक होने से कीचड़ के साथ पानी सड़कों पर वह रहा है लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। आज कांग्रेसियों संग मोहल्ले के लोगों ने धरना देकर नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
धरने को संबोधित करते हुए सभासद रियासत खां ठेकेदार ने कहा बार-बार कहने के बाद भी नगर पालिका सड़कों पर पसरी गंदगी को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती।



पूर्व नगराध्यक्ष डॉ अरूण पाराशर ने कहा कि नगरपालिका की अनदेखी के चलते मोहल्ले के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
धरना प्रदर्शन में पूर्व सभासद चंद्र पाल कश्यप, मुजाहिद रजा खां, प्रशांत शर्मा,मुनीष कश्यप, राजवती कश्यप,गीता देवी,मीना कश्यप,कमला देवी, संजीव,शारदा देवी कश्यप,शिवधारा , राजकुमार आदि मौजूद रहे।
राजेश वार्ष्णेय एमके

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

