6:16 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कछला रोड पर नाले चौक पटरी खुदी पड़ी, दुकानों के आगे सडक पर जमा गंदगी


बदांयू एक्सप्रेस में खबर प्रसारित होने पर सफाई कर्मचारी पहुंचे,नाला चौक देख नहीं हो सकी सफाई।

दुकानदारों से सफाई नायक की गरमा-गरमी।

उझानी बदांयू 29 जनवरी।

कल बदायूं एक्सप्रेस ने कछला रोड पर सडक चौड़ीकरण के चक्कर में रामप्रसाद कोल्डस्टोरेज के पास सडक के दोनों ओर की पटरी खुदी होने पर सडक पर बारिश का पानी जमा होने की खबर प्रसारित की।

आज सुबह सफाई नायक के नेतृत्व में सफाईकर्मी सडक पर पहुंचे जरुर मगर सडक का पानी हटा नहीं सकें वजह सड़क की दोनों साइड खुदी होने व ठेकेदार द्वारा मिट्टी पडी होने से नाले चौक हो गये। उन्हें फिलहाल खोलना संभव नहीं। थोडा बहुत काम कर सफाई कर्मचारी वापस हो लिए।इसको लेकर वहां के दुकानदारों ने आवागमन की दिक्कत बताई,कहा गंदगी देख ग्राहक दुकानों का रूख नहीं करते इसको लेकर सफाई नायक से दुकानदारों की चिक-चिक भी हुई।

सड़क पर भरे पानी व गंदगी को लेकर दुकानदारों में काफी रोष है सभी ने पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल से मिलकर समस्या समाधान की मांग की है जिससे वह अपना कारोबार कर सकें।

विज्ञापन एक्सप्रेस