5:28 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

यूजीसी काला कानून – उझानी में सवर्ण समाज का आज शाम निकलेगा शांति मार्च

उझानी-बदांयू 29 जनवरी।

बीती रात पंडित भगवान दास पैलैस में आयोजित सवर्ण समाज की बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा थोपे जा रहे काले कानून यूजीसी को लेकर आज शाम 4 बजे नगर पालिका कार्यालय से एक शांति मार्च निकाला जाएगा।

बैठक में बोलते हुए ठाकुर अमित प्रताप सिंह, पंडित किशनचंद्र शर्मा, ओमप्रकाश चौहान, संजीव गुप्ता, आदि ने कहा कि इस काले कानून पर केन्द्र सरकार को रोक लगाने की आवश्यकता है।इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा। सरकार व यूजीसी की आंखें खोलने को आज शांति मार्च निकालकर एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम दिया जाऐगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस