4:33 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -जब डीएम ने किया फोन…तो उल्टे पांव दौड़े पशु चिकित्सक

बीती रात घुमंतू गाय को प्रसवपीडा के वक्त हुई दिक्कत।

उझानी-बदांयू 27 जनवरी।

बीती रात बदांयू रोड पर एक घुमंतू गाय को प्रसवपीडा हुई सडक पर ही परेशान गाय के पिछले हिस्से में मांस का लोथड़ा निकलने से वह दर्द से कराहती हुई इधर उधर दौड़ने लगी, विश्वहिंदू परिषद के उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने पशु चिकित्सक को फोन किया तो बोले- रात के दस बजे हे नहीं आ सकता सुबह बात करना।

इतने में उधर से निकल रहे पशुप्रेमी प्रखर अग्रवाल ने डीएम अवनीश राय को गाय की व्यथा बताते हुए मोबाइल से संपर्क किया तो बोले डीएम पांच मिनट रूकिए। फिर क्या दस मिनट में पशु चिकित्सक उल्टे पांव घटनास्थल पर दोडते हुए आ गये।व गाय का इलाज करना शुरू कर दिया। लेकिन गाय थी मामूली उपचार लेकर भाग खड़ी हुई, फिर भी पशु-चिकित्सक ने खोजबीन कर गाय का सही-सलामत प्रसव कराया।

विज्ञापन एक्सप्रेस